भारत जीता एशिया कप, लेकिन पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार!

SHARE:

नई दिल्ली 14 सितंबर / दुबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप जीता।
लेकिन जीत के बाद जो हुआ, उसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी।

मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार? BCCI ने पहली बार  बताई पूरी वजह | BCCI Explains Why Indian Women's Team Refused to Take Asia  Cup Trophy From
भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मोहसिन नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख होने के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने फाइनल से पहले ही ACC को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया था कि अगर भारत खिताब जीतता है तो टीम नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।
इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर भी काफी देर तक इंतजार हुआ। श्रीलंका की टीम को रनर-अप का चेक दिया गया, लेकिन भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट का '83 वाला है ये लम्हा - BBC News हिंदी

सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी। अब महिला टीम ने भी उसी रुख को दोहराया है।
अब सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर खेल के मैदान पर भी लगातार दिखाई देगा?और दूसरा सवाल-भारत ने मैच तो जीत लिया, लेकिन क्या ट्रॉफी विवाद अब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को और मुश्किल बना देगा?

hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य