SCO Summit shocking video: मोदी को देख पगलाए शाहबाज, पीछे-पीछे भागे ! परेशान हुए पुतिन !
दिल्ली 1 सितम्बर / SCO समिट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ा दी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और सामने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ,और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ,,,,,,अब इस तस्वीर को ध्यान से देखिये ,,, ये तस्वीर न्यूज़ एजेंसी ANI के कैमरे में कैद हुई है। शी जिनपिंग और पुतिन…दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गर्मजोशी से हाथ मिला रहे हैं…बातचीत कर रहे हैं…और फोटो सेशन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसी तस्वीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद हैं। कुछ ही दूरी पर खड़े शहबाज शरीफ…मोदी के साथ जिनपिंग और पुतिन की इस गर्मजोशी को देखते नजर आ रहे हैं। और यहीं से पाकिस्तान की किरकिरी वाली तस्वीर सामने आती है।क्योंकि जिस मंच पर पाकिस्तान भारत को घेरने की कोशिश करता रहा है…उसी मंच पर आज मोदी…चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग…और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़े हैं।यानी कैमरा एक ही है… मंच एक ही है… नेता भी वही हैं…लेकिन तस्वीर का संदेश बहुत बड़ा है। और इस तस्वीर के बाद जो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा… उसने पाकिस्तान की मुश्किल और बढ़ा दी।दिल्ली 1 सितम्बर
और मुलाकात का ये पल कैमरे में कैद हो गया। इसी दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी वहां मौजूद थे। बाद में शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ बढ़े और उनसे बातचीत भी की। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उस शुरुआती दृश्य की हो रही है…जहां मोदी के साथ जिनपिंग और पुतिन की गर्मजोशी दिखाई दे रही है।

अब सवाल सिर्फ एक फोटो का नहीं है…सवाल उस तस्वीर के पीछे छिपे कूटनीतिक संदेश का है। भारत और रूस के संबंध दशकों पुराने हैं। हीं चीन के साथ भारत के संबंधों में तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत जारी है और SCO जैसे मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का इन दोनों नेताओं के साथ एक ही फ्रेम में नजर आना… भारत की सक्रिय कूटनीति को दिखाता है। दूसरी तरफ पाकिस्तान लगातार चीन और रूस के साथ अपनी नजदीकी को अपनी विदेश नीति की बड़ी ताकत के तौर पर पेश करता रहा है। लेकिन इस तस्वीर में…मोदी की मौजूदगी और उनके साथ पुतिन और जिनपिंग की बातचीत… पाकिस्तान के लिए निश्चित तौर पर असहज करने वाला दृश्य बन गया है।
अब आते हैं उस मुद्दे पर…जिसने इस पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया।
SCO के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की अपील की।
पीएम मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
और इसके खिलाफ लड़ाई को सिर्फ एक्शन और रिएक्शन की सोच तक सीमित नहीं रखा जा सकता।
उन्होंने आतंकवाद की फाइनेंसिंग…आतंकवादियों की भर्ती…कट्टरपंथी…और सुरक्षित ठिकानों के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की जरूरत बताई।
खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी जब आतंकवाद के खिलाफ ये सख्त संदेश दे रहे थे…तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी उसी SCO मंच पर मौजूद थे। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया…
लेकिन भारत का संदेश साफ था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ आतंकियों तक सीमित नहीं हो सकती…बल्कि आतंकवाद को पैसा देने वाले…आतंकियों की भर्ती करने वाले…उन्हें कट्टरपंथ की तरफ धकेलने वाले…और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना होगा।यही वो नीति है जिसे भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहा है।
अफगानिस्तान को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का रुख स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि शांत और सुरक्षित यूरेशिया की साझा आकांक्षा अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से जुड़ी हुई है।भारत अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय सहायता में योगदान देता रहा है…और आगे भी देता रहेगा।यानी प्रधानमंत्री मोदी ने SCO के मंच से एक साथ कई संदेश दिए…आतंकवाद के खिलाफ सख्ती…क्षेत्रीय शांति की वकालत…और भारत की स्वतंत्र विदेश नीति।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
और कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
वीडियो कुछ सेकंड का है…
लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा इतनी तेज है कि पाकिस्तान का एंगल खुद-ब-खुद सामने आ गया।
क्योंकि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ किसी मंच पर खड़ा होना ही ताकत नहीं होती…
ताकत होती है अपनी बात को दुनिया के सामने मजबूती से रखने की।
और SCO के इस मंच पर…
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर भारत की बात पूरी मजबूती से रखी।
एक तरफ कैमरे में मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ गर्मजोशी…
दूसरी तरफ आतंकवाद पर भारत का सख्त संदेश…
और इसी तस्वीर के बीच खड़ा पाकिस्तान।**
यही है SCO समिट की वो तस्वीर…
जिसे पाकिस्तान शायद आसानी से भूल नहीं पाएगा।








