Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:03 am

एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर सख्त कार्रवाई, डीसी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर सख्त कार्रवाई, डीसी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

गुरुग्राम, 30 जून।
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में लापरवाही एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने एक बीएलओ के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेशों के अनुसार राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, भोड़ाकलां में कार्यरत जेबीटी शिक्षक एवं पटौदी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार पर निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही, सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप पाए गए। संबंधित अधिकारी द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने और दो बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों का संतोषजनक ढंग से निर्वहन नहीं किया तथा अधिकांश समय उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से बीएलओ को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!