August 24, 2026 10:22 am

आर्टेमिस अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में 01 आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

गुरुग्राम: 25 जून 2026

दिनांक 25.06.2026 को आर्टेमिस अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अधिक समय से आर्टेमिस अस्पताल, सैक्टर-51, गुरुग्राम में कार्यरत है। दिनांक 25.06.2026 को सुबह ड्यूटी के दौरान उसके टीम लीडर दिलशाद खान ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, कई थप्पड़ मारे तथा धक्का देकर गिरा दिया। दिलशाद पहले भी इसके साथ अभद्र व्यवहार करता रहा है तथा ड्यूटी पर आने से रोकने और नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाने संबंधी धमकियां देता रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम पुलिस टीम में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 25.06.2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिलशाद खान (उम्र-36 वर्ष) निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है।आरोपी आर्टेमिस हॉस्पिटल सैक्टर-51, गुरुग्राम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!