गुरुग्राम: 19 जून ▪️ गौरव फोगाट सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, गुरुग्राम के निर्देशानुसार कार्य करते हुए निरीक्षक संदीप, प्रबंधक थाना साईबर पश्चिम, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से कार्यवाही करते हुए सैक्टर-57, गुरुग्राम से अवैध/फर्जी तरीके कॉल सेंटर चलाकर Byju’s में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम द्वारा कॉल सेंटर से 6 आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान 1.रविश कुमार (शिक्षा-10वीं), 2. अंकित कुमार (शिक्षा-BA), 3. गौलू कुमार (शिक्षा-BA), 4. रविकांत (B.Sc), 5. टुनर कुमार (शिक्षा-12वीं), तथा 6. जितेन्द्र कुमार (शिक्षा-B.Sc), सभी निवासी गांव जमुनावन जिला नवादा (बिहार) के रुप में हुई। सभी की उम्र 20/21 वर्ष है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ उपरोक्त आरोपी रवीश कुमार मुख्य आरोपी है तथा अपने साथियों के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। उपरोक्त आरोपी फेसबुक पर Byju’s में टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर ऐड चलाते हैं तथा जब कोई इनसे संपर्क करता है तो उस व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन के नाम पर, सिलेक्शन होने के नाम पर तथा अन्य विभिन्न शुल्कों के नाम पर आरोपी रवीश कुमार द्वारा दिए गए कर क्यूआर कोड पर रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी रवीश कुमार अन्य सभी आरोपियों को ठगी गई राशि में से 20 से 30% कमीशन देता था।
▪️ पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन की जांच में Byju’s के नाम पर तैयार की गई कॉलिंग स्क्रिप्ट, फर्जी आईडी कार्ड तथा ठगी से संबंधित अन्य डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से लोगों को फोन कर नौकरी का झांसा देते थे तथा उनसे ठगी की गई राशि प्राप्त करते थे।
▪️उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 15 मोबाइल फोन, 05 एटीएम कार्ड, विभिन्न मोबाइल सिम कार्ड, फर्जी Byju’s आईडी कार्ड तथा साइबर ठगी में प्रयोग की जाने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।


















