गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा

गुरुग्राम, 12 जून।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने शुक्रवार को गुरुग्राम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह सहित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार बीएलओ और सुपरवाइजरों की नियुक्ति तथा अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यक स्टाफ की तैनाती पूरी कर ली गई है।

राजनीतिक दलों के साथ समन्वय और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 और बीएलए-2) की नियुक्ति की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और बीएलए को प्रशिक्षण भी दिया गया है। बीएलओ और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण तथा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी समीक्षा की गई। मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 सहित जिला और विधानसभा स्तर पर हेल्पडेस्क सक्रिय किए गए हैं।

मीडिया प्रबंधन और स्वीप गतिविधियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। भ्रामक सूचना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं, स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और आरडब्ल्यूए व जनप्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण पर विशेष जोर
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, सत्यापन प्रक्रिया और घर-घर सर्वेक्षण जैसे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!