गुरुग्राम पुलिस, विदेशी मुद्रा धोखाधड़ी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

  • विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार।

गुरुग्राम : 9 जून।

03.02.2026 को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 02.02.2026 को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 05.06.2026 को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1,000 रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे।

अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल 01 आरोपी 07.06.2026 को बरवाला रोड, हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन (उम्र-28 वर्ष शिक्षा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा) निवासी राखी शाहपुर, जिला हिसार हाल निवासी मॉडल टाउन, हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सचिन खरड़, पंजाब में डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा वहीं पर इसकी मुलाकात आरोपी विपिन तथा एक अन्य आरोपी से हुई थी। अभियोग में अन्य आरोपी विपिन तथा एक अन्य आरोपी के साथ उपरोक्त धोखाधड़ी में शामिल था।

उपरोक्त अभियोग में अब तक 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विदेशी मुद्रा धोखाधड़ी मामला: गुरुग्राम पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तारअभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधानाधीन है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!