कोलकाता में ‘शांति, सद्भावना व विकास’ राष्ट्रीय संगोष्ठी, मंत्री दिलीप घोष समेत कई संतों ने दिया संदेश

  • मंत्री दिलीप घोष, जैन आचार्य लोकेश, स्वामी गोविंददेव गिरी ने शांति सद्भावना और विकास राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित किया
  • मंत्री दिलीप घोष ने अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का उद्घाटन किया।
  • अहिंसा विश्व भारती संस्था बंगाल में शांति सद्भावना और विकास के लिए कार्य करेगी- विनोद दुगड़
  • शांति व सद्भावना बनाए रखने से ही सर्वांगीण विकास संभव है  – आचार्य लोकेश
  • भारतीय संस्कृति के सिद्धांत शांति व सद्भावना के प्रेरणा स्तोत्र – स्वामी गोविंददेव गिरी 
कोलकाता / नई दिल्ली, 06 जून 2026 
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरीजी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शांति, सद्भावना व विकास’ को संबोधित किया | कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरीयम में आयोजित समारोह में अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का लोकार्पण मंत्री घोष के हाथों से हुआ| इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया- गुरुद्वारा बेहाला कोलकाता, डॉ. बुद्ध प्रिय भिक्षु भारतीय संघराज भिक्षु महासभा ने भी सभा को संबोधित किया।
वरिष्ठ मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती संस्था पश्चिम बंगाल शाखा जिसका शुभारंभ आज हुआ है उसके माध्यम से संस्था राज्य में अहिंसा, शांति, सद्भावना, सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी | हमें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में संस्था की यह पहल समाज में नई चेतना, सहयोग और विकास के मार्ग को सशक्त बनाएगी।समारोह में मंत्री दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजुमदार घोष भी उपस्थित थी।
विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और मानव जीवन की प्रगति के लिए शांति, सद्भावना और विकास तीन ऐसे महत्वपूर्ण आधार हैं, जो एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आज के समय में विश्व को युद्ध और हिंसा से जूझ रहा है उसमे सबसे अधिक आवश्यकता शांति, सद्भावना और समावेशी विकास की है। शांति का वातावरण व्यक्ति को अपनी क्षमता का विकास करने का अवसर देता है।
अहिंसा विश्व भारती के चेयरमैन विनोद दुगड़ ने कहा कि आचार्य लोकेश भारत की अस्मिता, अखंडता, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक समरसता, विकास और उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं | अहिंसा विश्व भारती संस्था राष्ट्रीय चरित्र निर्माण मानवीय मूल्यों के उत्थान तथा विश्व में अहिंसा शांति सद्भावना की स्थापना के लिए समर्पित हैं उसकी शाखा यहां खुलने से वेस्ट बंगाल शांति सद्भावना और विकास को नई गति मिलेगी। हम सभी अहिंसा विश्व भारती संस्था के मानवतावादी कार्यों में पूर्ण सहयोग करेंगे।
स्वामी गोविंददेव गिरी ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, मानवता को शांति, प्रेम, करुणा और सद्भावना का मार्ग दिखाने वाली जीवन-पद्धति है। आज के समय में जब विश्व विभिन्न प्रकार के संघर्षों और विभाजनों का सामना कर रहा है, तब जैन आचार्य लोकेश ‘सनातनी’ जैसे संतों एवं अहिंसा विश्व भारती जैसी संस्थाओं की बहुत जरूरत है।
सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जो हमें दूसरों के प्रति संवेदनशील, सहिष्णु और सहयोगी बनाती है।
डॉ. बुद्ध प्रिय भिक्षु ने कहा कि आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन में यह संस्था पश्चिम बंगाल में अपने मानवीय मूल्यों, सेवा और जन कल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत से हुआ।कार्यक्रम का संचालन रोहित सुराणा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में भाविन भाई, संजय खेमका, बसंत सेठिया, सार्थी गुप्ता,मनोज जैन, सुव्रतो गांगुली आदि सहयोग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!