Breaking News
हरियाणा: रेवाड़ी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, लाइसेंस ब्रांच का ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान “हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज टीबी उन्मूलन की दिशा में गुरुग्राम में बड़ी पहल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की सहायता परियोजना गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड्स और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी

May 25, 2026 3:26 am

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 12 मई।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात न केवल औपचारिक थी, बल्कि सहकारिता क्षेत्र के भविष्य और उसकी संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श का भी महत्वपूर्ण अवसर बनी।

इस दौरान डॉ. शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के तहत पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ हुई ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने इस जीत को देश के विकास और जनसमर्थन का प्रतीक बताया।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि किस प्रकार सहकारी संस्थाएं किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है और इसमें नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर उन्हें सहकारिता क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, संस्थागत मजबूती और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते सहकारिता आंदोलन को एक नई पहचान मिली है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

डॉ. शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता क्षेत्र देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहकारी संस्थाएं एक मजबूत आधार बनेंगी। इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं ताकि देश के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!