गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर न देने पर उपभोक्ता तुरंत करें शिकायत भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के लिए जारी किए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर न देने पर उपभोक्ता तुरंत करें शिकायत

भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के लिए जारी किए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

गुरुग्राम, 13 मार्च।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी की जाती है या डीलर द्वारा गैस देने से मना किया जाता है, तो उपभोक्ता सीधे संबंधित कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत गैस के उपभोक्ता 1800-22-4344, जबकि इंडेन गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!