Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 10:22 am

भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की

भिवानी, 28 फरवरी 2026 

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला ने भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भिवानी में कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रचार कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एसवाईएल नहर को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब पंजाब भाजपा अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा, तो ऐसे में मुख्यमंत्री को पंजाब में प्रचार के दौरान एसवाईएल पर स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एसवाईएल के साथ-साथ चंडीगढ़ के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री को हरियाणा की जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

दिग्विजय चौटाला जननायक जनता पार्टी की हांसी में प्रस्तावित रैली का निमंत्रण देने के लिए भिवानी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति और जनसमर्थन को लेकर भी चर्चा की।

माननीय न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के कई नेताओं को निर्दोष करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि “यह पूरी तरह सरकार की साजिश थी। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर झूठे केस बनाए गए।”

जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े मामलों में 50 से अधिक युवाओं के बरी होने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह आंदोलन भाजपा द्वारा फैलाया गया एक प्रोपेगेंडा था। उन्होंने कहा कि अब सच्चाई सामने आ चुकी है और युवाओं को न्याय मिला है।

इसके अलावा, कांग्रेस की एनएसयूआई छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए युवाओं का दिग्विजय चौटाला ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का झुकाव जजपा की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों की राजनीति की ओर बढ़ रहा है। दिग्विजय चौटाला ने दोहराया कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और किसानों के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!