Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 10:22 am

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने Google और YouTube के सहयोग से मीडिया एवं एंटरटेनमेंट (M&E) सेक्टर में क्षमता निर्माण के लिए देशव्यापी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किलिंग कार्यक्रम शुरू किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर के क्रिएटर्स, डेवलपर्स और मीडिया पेशेवरों को उच्च गुणवत्ता वाले एआई प्रशिक्षण तक पहुंच उपलब्ध कराना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रीमियम कोर्स के लिए पूर्ण रूप से प्रायोजित स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी शुल्क के इंडस्ट्री-मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कोर्स को दो प्रमुख लर्निंग ट्रैक में विभाजित किया गया है।
पहला ट्रैक “फाउंडेशनल एआई और प्रॉम्प्टिंग” है, जिसमें जनरेटिव एआई टूल्स के माध्यम से क्रिएटिव आइडिया, स्टोरीटेलिंग और कंटेंट डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। दूसरा ट्रैक “जनरेटिव एआई लीडर (GAIL)” है, जिसके अंतर्गत पेशेवरों को जनरेटिव एआई के व्यावसायिक महत्व और उसके जिम्मेदार उपयोग की समझ दी जाएगी।

पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रतिभागी दूसरे चरण में प्रवेश कर सकेंगे। इस चरण में उन्हें मीडिया वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किए गए उन्नत टूल्स जैसे Vertex AI, Gemini और Google Cloud पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

छात्र, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।इच्छुक प्रतिभागी https://aiskillhouse.iict.org/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत के मीडिया टैलेंट को भविष्य के अनुरूप कौशल प्रदान करना और तेजी से बदलते डिजिटल इकोसिस्टम में उद्योग की तैयारियों को मजबूत बनाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!