Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 9:17 pm

समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रशासन ने बढ़ाई जवाबदेही !

गुरुग्राम, 19 फरवरी 2026

  • समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम : परमजीत चहल
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल, आमजन को अपनी बात रखने का मिला उचित मंच
  • गुरुग्राम लघु सचिवालय में एक ही स्थान पर सुनवाई से लोगों को मिली राहत

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम परमजीत चहल ने की, जहां उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन पर और मजबूत हुआ है।

शिविर के दौरान राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेकर तय समयसीमा के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए।
जिला व उपमंडल स्तर पर यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, सीटीएम सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!