Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:43 pm

गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरुग्राम में फर्जी GPA से प्लॉट बेचने वाला ठग गिरफ्तार

गुरुग्राम: 13 फरवरी 2026

  • फर्जी जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) बनाकर दूसरे के प्लॉट को बेचकर ठगी करने वाला 52 वर्षीय ठग गिरफ्तार।
  • आरोपी ने मरे चुके असल मालिकों को जिंदा दिखाकर उनके स्थान पर फर्जी व्यक्ति खड़े करके अपने नाम करवाई फर्जी जीपीए।

 

▪️फर्जीवाड़ा करके प्लॉट बेचने वाले आरोपी के विरद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I (EOW-I) ने एक बड़े फर्जीवाड़ा प्रकरण में कार्यवाही करते हुए दूसरों की जमीन/प्लॉट की फर्जी जीपीए बनवाकर प्लॉट को बेचकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

▪️अभियोग का विवरण: दिनांक 03.07.2025 को आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम द्वारा जांच के उपरान्त एक शिकायत पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इनके ससुर व सास के नाम एक मकान/प्लॉट सुशांत लोक, गुरुग्राम में था, जो उनकी मृत्यु के बाद जब यह उस प्लॉट/मकान की डिग्री अपने नाम करवाने नगर निगम पहुंची तब पता चला कि इनका प्लॉट किसी राहुल जोशी के सोनिया जोशी के नाम पर है व पता करने पर पता चला कि उपरोक्त प्लॉट किसी गौरव कटारिया द्वारा इनके नाम पर करवाया गया। उपरोक्त प्लॉट की नोएडा वजीराबाद (उत्तर-प्रदेश) को फर्जी जीपीए बनवाई, जिसके आधार पर दिनांक 06.02.2025 को रजिस्ट्री करवाई गई, जबकि इसकी सास संतोष कक्कड़ का निधन वर्ष-2020 व ससुर रविन्द्र कक्कड़ (असल मालिक) का निधन वर्ष-2019 में हो गया था। उक्त प्लाट की फर्जी जीपीए बनवाकर व उसके आधार पर फर्जी रजिस्ट्री करवाकर उपरोक्त प्लॉट को बेचकर ठगी की है।

▪️पुलिस थाना सुशांत लोक में अभियोग अंकित: उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित गया तथा आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही/अनुसंधान शुरू किया।

▪️आरोपी की गिरफ्तारी: आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की टीम ने पुलिस प्रणाली एवं पुलिस तकनीकी की सहायता के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 12 फरवरी 2026 को खन्ना, पंजाब से उपरोक्त अभियोग में फर्जीवाड़ा करके ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️गिरफ्तार आरोपी की पहचान: हंसराज कुमार (उम्र-52 वर्ष, शिक्षा-10वी ) निवासी गांव खन्ना, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई।

▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खन्ना, पंजाब में टैक्सी चलाता है व आरोपी ने इसने अपने अन्य साथी गौरव कटारिया के साथ मिलकर योजनानुसार उपरोक्त प्लॉट/मकान की फर्जी जीपीए वजीराबाद, उत्तर-प्रदेश से अपने नाम करवाई व आरोपी ने उपरोक्त जीपीए इसके अन्य साथी गौरव कटारिया के नाम कर दी। आरोपी ने बताया कि इसने फर्जी व्यक्ति/महिला (असल मालिक रविन्द्र कक्कड़ व संतोष कक्कड़) को खड़ा करके फर्जी जीपीए बनवाई थी और आगे इसके साथी गौरव कटारिया के नाम करवाकर इसने व इसके साथी गौरव ने उपरोक्त प्लॉट को राहुल जोशी व सोनिया जोशी को 02 करोड़ रूपये में बेचा था।

▪️आगामी कार्यवाही: पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इसके अन्य साथियों की पहचान, अन्य संभावित वारदातों का खुलासा, ठगी की गई राशि व संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के लिए विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!