Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 12:03 am

गौवंश को सडक़ों पर छोडऩे वाली गौशालाएं बंद की जानी चाहिए: पूज्य कौशिक जी महाराज , -सडक़ों पर गौवंश का खून बंद होगा तो देश में सब सही होगा , बच्चों, युवाओं को मोबाइल का सदुपयोग करने की भी बात कही

गुरुग्राम। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक लीडर एवं पुराण मनीषी परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि देश में जो भी गौशालाएं गौवंश को सडक़ों पर छोड़ती हैं, उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। जिन गोशालाओं की गौवंश को बचाने की जिम्मेदारी है और वे ऐसा कृत्य करेंगी तो हमारी सनातन संस्कृति के लिए यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर गौवंश का खून बंद होना चाहिए। जिस दिन गोवंश का खूब बहना बंद हो जाएगा देश में सब सही हो जाएगा। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जो सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, मोर चौक, सोहना चौक होते हुए कथा स्थल पहुंची। इसमें 1100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं।

गौवंश को सडक़ों पर छोडऩे वाली गौशालाएं बंद की जानी चाहिए: पूज्य श्री कौशिक जी महाराज
-सडक़ों पर गौवंश का खून बंद होगा तो देश में सब सही होगा
-बच्चों, युवाओं को मोबाइल का सदुपयोग करने की भी बात कही
-गुरुग्राम में शुरू हुई 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं गोमहोत्सव
-गुरुग्राम के सोहना अड्डा के निकट ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में हो रही है कथा
-कथा की शुरुआत से पहले 1100 महिलाओं ने निकाली गई भव्य कलश यात्रा
-विश्व का प्रथम एक लाख गौवंश आश्रय बना रहे हैं पूज्य श्री कौशिक जी महाराज
गुरुग्राम। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक लीडर एवं पुराण मनीषी परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि देश में जो भी गौशालाएं गौवंश को सडक़ों पर छोड़ती हैं, उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। जिन गोशालाओं की गौवंश को बचाने की जिम्मेदारी है और वे ऐसा कृत्य करेंगी तो हमारी सनातन संस्कृति के लिए यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर गौवंश का खून बंद होना चाहिए। जिस दिन गोवंश का खूब बहना बंद हो जाएगा देश में सब सही हो जाएगा। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जो सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, मोर चौक, सोहना चौक होते हुए कथा स्थल पहुंची। इसमें 1100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं।
यह वक्तव्य उन्होंने गुरुवार को यहां सोहना अड्डा के निकट ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से बातचीत में दिए। इसी मैदान पर गुरुवार से ही श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव शुरू हुआ है। यह महोत्सव 12 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि सडक़ों पर नंदी, गाय का वध होने की बजाय उनका संरक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन में 250 बीघा जमीन पर विश्व का प्रथम एक लाख गोवंश आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति एक नंदी वहां लेकर आए और संस्था से 500 रुपये का पुरस्कार लेकर जाए। पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि गौवंश को बचाना चजरूरी है। इसी के लिए यह आयोजन भी हो रहा है। यह जनकल्याण का कार्य है। गौवंश के हित में है। गौहत्या को लेकर महाराज जी ने कहा कि गोहत्या पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। इसके लिए देश में सख्त कानून बने। अगर सडक़ों पर गौवंश का खून बंद होगा तो देश में सब सही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गौरक्षक अपनी जान पर खेलकर गौवंश को बचाने का काम करते हैं। इसलिए उन्हें गौरक्षक की बजाय भक्षक कहकर अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। महाराज जी ने यह भी बताया कि कथा के 11 दिन तक चौबीसों घंटे कथास्थल पर विद्वानों द्वारा अखंड महाभिषेक किया जाएगा।   पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने गोवंश के मांस की बिक्री पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश की ग्रोथ अगर गौवंश बेचकर होती है तो हमें ऐसी ग्रोथ नहीं चाहिए। गाय के मांस की बिक्री से विकास होता हो तो हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए। हमारी गोमाता कटने के लिए नहीं है, पूजा के लिए है।
उन्होंने कहा कि महादेव जी ने भी नंदी को अपनी सवारी इसलिए चुना था कि गौवंश का सम्मान हो। उनका संरक्षण हो। हमारे भारत को गोमाता से भी जाना जाता है। प्रयागराज में बीते दिनों शाही स्नान के समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के अपमान पर श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि यह घटना हमारी सनातन संस्कृति के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। पुलिस ने उनके साथ सही नहीं किया और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भी मुख्यमंत्री को औरंगजेब जैसे शब्द से संबोधन नहीं करना चाहिए था। देश में एक नए कानून का जिक्र करते हुए श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। हमें जातिवाद से बाहर निकलकर मानवता के लिए काम करना चाहिए। इस कानून से हमें एक-दूसरे से दूर करने की कोशिश की जा रही है। हम सब एक हैं और रहेंगे। भाईचारा खराब नहीं होने देंगें। मोबाइल के सदुपयोग का संदेश देते हुए महाराज जी ने कहा कि इसका अच्छे काम के लिए उपयोग होना चाहिए।
युवाओं को अपने संदेश में श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि युवावर्ग स्वामी विवेकानंद जी, श्रीराम जी के जीवन से सीख लें। जीवन दूसरों के काम आए, यही हमारा ध्येय होना चाहिए। हमारे देश के युवाओं का ऊर्जा देश की तरक्की में लगनी चाहिए। अपने पूर्वजों के इतिहास को देखकर आगे बढ़ें। नशे से दूरी बनाकर इस जीवन को सार्थक करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!