स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 9 से 23 फरवरी तक, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 3.73 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित , फरीदाबाद शहरों में अब तक लगभग 3.73 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक पूरे देश में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरिंग के लाभों के प्रति जागरूक करना तथा इसके अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 9 से 23 फरवरी तक, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 3.73 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित

गुरुग्राम, 12 फरवरी 2026।
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक पूरे देश में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरिंग के लाभों के प्रति जागरूक करना तथा इसके अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है।

निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों में अब तक लगभग 3.73 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन दोनों शहरों के उपभोक्ता यदि अपनी बिजली कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित करते हैं, तो उन्हें बिजली बिल पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है।

गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल iOS स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘स्मार्ट मीटर डीएचबीवीएन’ (Smart Meter DHBVN) मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल iOS स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत की निगरानी कर सकते हैं, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस संबंधी दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में डीएचबीवीएन में लगभग 9,300 उपभोक्ता इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे हैं।

निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रीपेड बिलिंग प्रणाली को अपनाएं तथा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता 24/7 हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!