Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 3:57 am

सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक

gurgaon news, we news gurgaon, gurgaon news updates, gurgaon latest news, gurgaon violence news, gurgaon ki breaking news, gurgaon, gurgaon namaz, gurgaon rain, gurgaon rains, gurgaon violence, nun news, gurugram rain news, gurugram news, heavy rain in gurgaon, news, we news gurugram, gurgaon lok sabha polls, top news gurugram, news channel, gurgaon violence updates, economy news, gurugram news today, news 24, we news, national news, gurugram news network, gurgaon model code of conduct, top news, big news, itv news

सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक

सीएम विंडो जनता और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम है

एमिनेंट पर्सन शिकायतों के संप्रेषण में प्रशासनिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा

एडीसी ने शिकायतों के समयबद्ध फॉलो-अप और समन्वय पर दिया जोर

गुरुग्राम, 9 दिसंबर- एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि सीएम विंडो आमजन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक मजबूत माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएँ सरलता से अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नियुक्त एमिनेंट पर्सन इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे लोगों की शिकायतों को सुनकर उन्हें संबंधित विभागों तक पहुँचाने और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सेतु का काम करते हैं।

गुरुग्राम जिले में नियुक्त सभी एमिनेंट पर्सन के साथ आज लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने की।

बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि एमिनेंट पर्सन का काम केवल शिकायत को आगे भेजना ही नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि अधिकारी स्तर पर समुचित कार्रवाई हो और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए यह आवश्यक है कि एमिनेंट पर्सन शिकायतों पर लगातार फॉलो-अप रखें और अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखें। बैठक में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की संख्या, उनके निपटान की स्थिति और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, उपस्थित एमिनेंट मेंबर्स में पूजा, बिमला देवी, सैनी, सूरज गोयल, राजन चौहान, अनुया, अभय यादव, शालू वर्मा, तारा टूटेजा और विकास कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!