Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 3:57 am

विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा गुरुग्राम, 09 दिसंबर।

cm haryana, cm haryana ka, haryana cm, haryana new cm, cm haryane ka, cm haryana ka video, haryana cm saini, haryana cm event, cm haryane ka song, who is the cm of haryana, haryana cm latest news, cm haryane ka nayab singh saini, cm haryane ka video song, haryana cm nayab singh saini, haryana cm press conference, haryana day cm saini announcement, haryana, haryana cm new change in police bharti, haryana news, pk haryana, cm haryane ka amit saini rohtakiya, haryana dgp, bjp haryana, haryana bjp, haryana day

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेंगे आज

विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा

गुरुग्राम, 9 दिसंबर।
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह आज 10 दिसंबर को दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय गुरुग्राम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिशा समिति की यह बैठक जिला में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय प्रगति और जमीनी स्तर पर हो रहे प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में जिले में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास कार्य, ग्रामीण एवं शहरी विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि एवं सिंचाई, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य सार्वजनिक हित से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि दिशा समिति की ये बैठकें जिले में योजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ समयबद्ध क्रियान्वयन में सहायक होती हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, आवश्यक संसाधनों और सुधारात्मक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!