Breaking News
गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा गुरुग्राम, 09 दिसंबर। परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

December 14, 2025 4:14 am

राष्ट्र भक्ति और राष्टीय एकता की भावना के साथ  प्रदेश भर में गूंजेगा वंदे मातरम : पंडित मोहन लाल बड़ौली

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन मुख्य नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में होने वाले कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि होंगे।

राष्ट्र भक्ति और राष्टीय एकता की भावना के साथ  प्रदेश भर में गूंजेगा वंदे मातरम : पंडित मोहन लाल बड़ौली

गुरुग्राम , अंबाला  और सोनीपत  में होंगे तीन बड़े कार्यक्रम, 7 नवंबर से 26 नवंबर तक के कार्यक्रम तय

गुरुग्राम ,  7 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 7 से 26 नवंबर तक वंदेमातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा पूरे प्रदेश में राष्ट्र भक्ति अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम उद्देश्य राष्ट्र भक्ति, देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की भाजपा ने व्यापक योजना रचना तैयार की है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों, नेताओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में ’वंदे मातरम’ गायन कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सामूहिक गायन का आयोजन भी किया जाएगा। भाजपा ने वंदे मातरम@150 कार्यक्रम के लिए डा. मदन लाल गोयल, गार्गी कक्कड़ और डा. संजीव को राज्य संयोजक नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि पांच राज्यों संयोजक नियुक्त किया है।
सात नवंबर को अंबाला, सोनीपत और गुरुग्राम में बड़े कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन मुख्य नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में होने वाले कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 7 नवंबर को 150 स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक वंदेमातरम गायन एवं सभा कार्यक्रम होंगे। इसके बाद स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ ली जाएगी।   बड़ौली ने ’वंदे मातरम गीत को राष्ट्र की आत्मा और देशभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताते हुए  बड़ौली ने कहा कि 8 और 9 नवंबर को प्रदेश के 19 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। वहीं 10 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों और 11 नवंबर को नगर निकाय कार्यालयों में वंदे मातरम 150 कार्यक्रम के साथ-साथ स्वदेशी संकल्प का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को पंचायती राज संस्थानों, 13 नवंबर को स्कूलों, 14 नवंबर को उच्च शिक्षण संस्थानों और 15 नवंबर को अस्पतला और पुलिस थानों में कार्यक्रम होंगे। बड़ौली ने कहा कि 7 से 26 नवंबर संविधान दिवस तक सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में वंदे मातरम 150 का सामूहिक वाचन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7 से 26 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों में वंदे मातरम गायन, विशाल मानव श्रृंखला, स्टेडियम में महापुरूषों की झांकियां, सामूहिक राष्ट्र गीत गायन, स्कूल, पुलिस व अन्य बैंड द्वारा वंदे मातरम का गायन किया जाएगा।
श्री बड़ौली ने कहा कि जिला स्तर पर 7 नवंबर को 150 स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक “वंदे मातरम’ गायन एवं सभा कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि 8 से 15 नवंबर तक सभी जिला केंद्रो में सामूहिक “वंदे मातरम“ गायन एवं सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वंदे मातरम 150 विषय पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आनंदमठ और वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं साहित्यिक पक्ष पर संगोष्ठियों आयोजित की जा सकती है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “वंदे मातरम 150“ एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर निबंध, चित्रकला एवं कविता आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत आज 150 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह गीत भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने आजादी की लड़ाई में राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। भाजपा इस अवसर को एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाएगी, जिसमें पूरे देश के साथ हरियाणा में भी भव्य कार्यक्रम होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!