Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 5:56 am

मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने की बजाय भाजपा का सहारा बन रहा है चुनाव आयोग : राव नरेंद्र सिंह

गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के मुद्दे पर जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागर किया, वहीं अब कांग्रेस ने सडक पर उतरकर जनाक्रोश प्रदर्शन करते हुए बादशाहपुर क्षेत्र स्थित वाटिका चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया है

वोट चोरी के मुद्दे पर जनाक्रोश प्रदर्शन कर कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला
भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत ने जनता के साथ किया विश्वासघात
मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने की बजाय भाजपा का सहारा बन रहा है चुनाव आयोग : राव नरेंद्र सिंह
संविधान व लोकतंत्र को कुचलने में लगी हुई है भाजपा : वर्धन यादव
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के मुद्दे पर जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागर किया, वहीं अब कांग्रेस ने सडक पर उतरकर जनाक्रोश प्रदर्शन करते हुए बादशाहपुर क्षेत्र स्थित वाटिका चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया है और आरोप लगाए हैं कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र की हत्या करने में शामिल हैं। इस जनाक्रोश आंदोलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इस प्रदर्शन में मुख्य रुप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

जिम्मेदारी को निभाने की बजाय भाजपा का सहारा बनकर रह गया है।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करने की बजाय, भाजपा के एजेंट के रुप में कार्य कर रहा है। चुनाव आयोग का गठन देश के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, आसान व निष्पक्ष बनाने के लिए हुआ था, लेकिन आज चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी को निभाने की बजाय भाजपा का सहारा बनकर रह गया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को जनता के मतदान अधिकार की रक्षा करनी थी, लेकिन भाजपा के इशारों पर आयोग काम कर रहा है। भाजपा के पक्ष में वोट बढ़ाने और विपक्षी मतदाताओं के वोट काटने का काम किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी के कारण भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा संविधान व लोकतंत्र को कुचलने में लगी हुई है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का खुलासा किया था। 3.5 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट के काटे गए। फॉर्म 6, फॉर्म 7 के आधार पर भी वोट चोरी की गई। राहुल गांधी के खुलासे में यह सामने आया है कि हरियाणा में एक फोटो वाले दो बूथों पर एक ही व्यक्ति के 223 वोट थे। हरियाणा की मतदाता सूची में 1.24 लाख फर्जी मतदाता हैं। हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी में से 5.21 लाख डुप्लीकेट मतदाता, 93174 अवैध मतदाता और 19.26 लाख थोक मतदाता शामिल हैं। भाजपा का यह कृत्य किसी भी सूरत में माफ करने के लायक नहीं है।

हरियाणा ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की चलती हुई सरकार को चुरा ली थी।
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं बादशाहपुर से प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा ने 74062 चोरी कर बादशाहपुर बिधानसभा जीती है। भाजपा ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की चलती हुई सरकार को चुरा ली थी। इस सब में चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है, जो लोकतंत्र व देश के संविधान के लिए पूरी तरह से खतरा है। एक ही फोटो की 10 बूथ पर 223 फर्जी वोट का होना, एक ही घर में 501 वोट बना दिए गए। चुनाव आयोग को राहुल गांधी के आरोप का जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग की मनमानी और वोट चोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्धन यादव ने कहा कि बिहार चुनाव के मतदान से पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे से भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है। अचानक किए गए खुलासे से अब भाजपा अनाप-शनाप बयानावाजी कर रही है। जनता सब जानती है और भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएगा।
कांग्रेेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि भाजपा व चुनाव आयोग की मिलीभगत का मामला अब थमने वाला नहीं है। कांग्रेस इस मामले को जनता के बीच लेकर जाएगी। जनता को भाजपा की करतूतों से अवगत कराया जाएगा। यह आंदोलन हर उस नागरिक की आवाज़ है जो लोकतंत्र में आस्था रखता है। भाजपा सरकार ने न केवल वोट चोरी की है बल्कि जनता के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और पारदर्शी जांच करानी चाहिए। भाजपा सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतदाताओं के अधिकारों को कुचला है। राहुल गांधी ने जो बात कही, वह हर भारतीय के दिल की बात है। डावर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पेश किया गया केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि जनता के जनादेश की खुली लूट है। भाजपा सरकार ने न केवल वोट चोरी की है बल्कि विधानसभा चुनाव में जनमत को भी अपहरण किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!