Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:43 pm

गोपाष्टमी वह दिन है जब भगवान श्रीकृष्ण ने नंगे पैर गौचरन की शुरुआत की थी।

gurgaon news, gurgaon news today, gurgaon news latest, gurgaon news live hindi, gurgaon bulldozer news, bulldozer news gurgaon, gurgaon news bulldozer action, gurgaon, gurgaon jam, gurgaon rain, gurgaon rains, gurgaon metro, gurgaon floods, rs bhatt gurgaon, gurgaon raj babbar, gurgaon rain alert, gurugram news, gurgaon traffic jam, viral video gurgaon, gurgaon viral video, news, top news, raj babbar in gurgaon, rs bhatt gurgaon fight, gurgaon waterlogging, old city metro gurgaon, gurgaon weather update

माधव गौ सेवा धाम गाड़ौली खुर्द में धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी उत्सव
-गौ रक्षक हवन से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
गुरुग्राम। माधव गौ सेवा धाम गाड़ौली खुर्द में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों से 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ रक्षक हवन से हुआ। इसके उपरांत जियो गीता टीम द्वारा गीता पाठ, प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक श्री पूर्णेंदु जी महाराज द्वारा प्रवचन एवं भजनों की प्रस्तुति हुई।

श्रद्धालुओं ने गौ सेवा हेतु हरा चारा, फल, गुड़ अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गौ आरती सहित विविध आध्यात्मिक गतिविधियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। माधव गौ सेवा धाम के संचालक सतीश तायल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी वह दिन है जब भगवान श्रीकृष्ण ने नंगे पैर गौचरन की शुरुआत की थी। पिछले चार वर्षों से इस दिवस का आयोजन यहां निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. डी. पी. गोयल, सह-संस्थापक नवीन गोयल ने भी शिरकत की। डा. डी.पी. गोयल ने गोपाष्टमी उत्सव में एकत्रित गौ प्रेमियों की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तन-मन-धन से गौ माता के संरक्षण-संवर्धन में योगदान देना चाहिए। नवीन गोयल ने भी शिरकत की। उन्होंने सतीश तायल द्वारा की जा रही नि:स्वार्थ गौ सेवा की सराहना की। नवीन गोयल ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 100 से अधिक गौवंश की सेवा की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि गौशाला के लिए गुरुग्राम के बहुत निकट तीन एकड़ भूमि क्रय की गई है। आधुनिक गौशाला स्थापित करने हेतु प्रयास जारी हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक गौ माता की सेवा अपने घर अथवा गौशाला में अवश्य करे।
इस अवसर पर आचार्य मनीष शर्मा, ललिता तायल, महेश दुनेजा सहित कई वक्ताओं ने कहा कि हमें गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। न केवल दूध, बल्कि उनके मूत्र और गोबर का भी औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के गोविंद लाल आहूजा, बलदेव खुराना, सुभाष गाबा, उमाशंकर भारद्वाज, आशीष गुप्ता एवं उषा भारद्वाज की टीम ने गीता पाठ कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग से सराबोर किया।
गौ प्रेमी सेवा संघ की टीम रविंद्र गुप्ता, नरेश बंसल, मनीत, विनोद शर्मा एवं एम. पी. शर्मा ने रोटी सेवा का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र गोयल, पी.सी. जैन, राजेश मंगला, विनय मंगला, अजय अग्रवाल, राजेश बंसल, प्रिंस मंगला, राकेश तंवर, सतीश ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!