बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नवादा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

bjp news, bharat news, bharat 24 news, bihar news, hashtag bharat news, viral news bihar, bharat 24 news channel, bjp bihar, republic bharat live news, hashtag bharat hindi news, bjp new president news, bihar live news, bihar poll news, bharat yuvasena news telugu, bihar latest news, bihar election news, bihar trending news, darbhanga news, share market news today, bihar election 2025 news, bihar bjp list 2025, bjpnews, bjp candidates bihar polls, news, bjp controversy bihar, bjp bihar elections 2025, news7, db news

पटना, 31 अक्टूबर, 2025

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां भाजपा-एनडीए विजय संकल्प को लेकर बिहार प्रवास पर हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नवादा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 2 नवंबर को बिहार के नवादा में होने वाली जनसभा को लेकर सतीश पूनियां ने जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ सभास्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इसके बाद नवादा भाजपा जिला टीम के साथ बैठक कर 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवादा रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर मजबूत संकल्प लिया और जन-जन की भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा,
सांसद विवेक ठाकुर, जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, विधायक राज सिन्हा,  विधान पार्षद अशोक यादव सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पूनियां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं जब छात्र राजनीति में था उस समय से लेकर फिर युवा राजनीति की  जिम्मेदारी से लेकर, फिर संगठन में काम करने के दौरान कई बार मुझे बिहार आने का पार्टी ने मौका दिया।

बिहार को बदहाल देखा है, बिहार की कानून व्यवस्था को बिगड़ते देखा है, बिहार में सड़कों पर खड्ढे देखे हैं, बिहार में एक किस्म की अराजकता थी, बिहार को हमने बदलते देखा है,
आज एनडीए शासन में बिहार का व्यक्ति राशन और सुशासन इन दो मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा कर रहा है, केंद्र की मोदी सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने और भरोसा मजबूत करने का काम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि, जनकल्याणकारी योजनाओं से बिहार के लोगों का जीवन बदला है, इस बदलाव के लिए बिहार की जनता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा करती है और विकसित बिहार के संकल्प को मजबूती देने के लिये एक बार फिर से बिहार में भाजपा-एनडीए का शासन आएगा, यहां की जनता ने तय कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सतीश पूनियां 28 अक्टूबर से लेकर आगामी कई दिनों तक बिहार विधानसभा चुनाव में नवादा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सम्भाल रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!