Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 21, 2026 3:41 pm

आईपीएस वाई पूरन सुसाइड मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो – डॉ अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अजय चौटाला ने कहा कि वाई पूरन की सुसाइड का मामला बेहद गंभीर है, इसलिए सरकार को इस मामले की निष्पक्षता के साथ उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और जो लोग इसमें दोषी है, उनको जरूर सजा मिलनी चाहिए। वीरवार को अजय चौटाला दादरी जिले में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। डॉ चौटाला ने यह भी कहा कि जेजेपी अपने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में लगी हुई है।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात बहुत खराब हो गए है। अजय चौटाला ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में आज मंडियों में धान, बाजरा की फसल पर एमएसपी नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान है और न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन सरकार के पास अभी तक ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है कि जिसे वे जनता को बता सके। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी प्रदेश, जिला, हलका, गांव और वार्ड स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और बदलाव के लिए लोगों को एकजुट करेगी। कांग्रेस की गुटबाजी पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से 11 साल बाद संगठन बना है और 11 महीने बाद नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि इतने समय बाद हुई नियुक्तियों पर खुद कांग्रेसी ही सवाल उठा रहे और इसे एक्सपायरी दवा बता रहे है, ऐसे में कांग्रेस का क्या हश्र होगा ये सबको दिख रहा है। जेजेपी की बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बैठक को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के मूलमंत्र दिए। इस दौरान अनेक लोगों ने जेजेपी ज्वाइन की।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!