राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक प्रबन्धक दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकको किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर| राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 9.10.2025 को आरोपी रामफल, प्रबन्धक दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा, भूना, जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 38 दिनांक 9.10.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में दर्ज किया गया।

​शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना जिला फतेहाबाद में 6,00,000/- रूपये कृषि लोन के लिए आवेदन किया है। कृषि लोन के संबध में वह आरोपी रामफल प्रबन्धक उपरोक्त से लोन मंजूर करने के लिये मिला तो आरोपी उपरोक्त द्वारा उससे उसका लोन स्वीकृत करने की एवज में उससे 40,000/- रूपये की मांग की गई। दिनांक 3.9.2025 को उसके बैंक खाते में कृषि लोन की पहली किस्त की राशि 3,00,000/- रूपये प्राप्त होने पर उसके द्वारा आरोपी रामफल उपरोक्त को उसके द्वारा 20,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत राशि दी गई है।

दिनांक 17.9.2025 को शिकायतकर्ता की दुसरी कृषि लोन राशि 3,00,000/- रूपये उसके बैंक खाता में प्राप्त होने पर आरोपी रामफल बैंक प्रबन्ध उपरोक्त द्वारा उससे बकाया 20,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध पर आरोपी रामफल प्रबन्धक उपरोक्त द्वारा उससे 15,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!