Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:44 pm

महर्षि वाल्मीकि ने हमें सिखाया सत्य के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी साधना : बिमला चौधरी

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर।
महर्षि वाल्मीकि भारत के आदि कवि और महान ऋषि थे, जिन्होंने न केवल संस्कृत भाषा को समृद्ध किया बल्कि शिक्षा, सत्य और परिश्रम का अमर संदेश भी दिया। हजारों वर्ष पूर्व रचित उनकी रामायण आज भी मानवता को धर्म, करुणा और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज को यह सिखाया कि सत्य के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी साधना है।यह बात पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने कही। वे मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के दृष्टिगत जिला प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थी। समारोह में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष अजीत यादव, निगम पार्षद धर्मबीर भांगरोला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथिगण ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। समारोह में पहुंचने पर अतिथिगण का आयोजन के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया तथा विभाग की ओर से जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।समारोह में अपने संबोधन में विधायक बिमला चौधरी ने कहामुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई जा रही है। इस परंपरा के शुरू होने से सामाजिक समरसता और महान संतों की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने समाज के महापुरुषों को याद नहीं करेंगे तो हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण पहलू इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएंगे। इसलिए सरकार की ओर से धन्ना भगत, कबीरदास जी, महात्मा ज्योतिबा फुले, संत रविदास आदि महापुरुषों की याद में उनकी जयंती पर राज्य व जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करवाया जा रहा है।बिमला चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुष किसी युग की ही नहीं, बल्कि समूची मानवता की धरोहर होते हैं। उन्होंने अपने ज्ञान, तप और लेखनी के माध्यम से सत्य, धर्म और मानव मूल्यों को अमर कर दिया। उनके विचार आज भी हर पीढ़ी को जागृति और आत्मबल की प्रेरणा देते हैं।

महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक : तेजपाल तंवर

विधायक तेजपाल तंवर ने समारोह में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारे देश के इतिहास के अद्वितीय संत, ऋषि और आदि कवि थे, जिन्होंने मानव जीवन के मूल्यों, आदर्शों और मर्यादाओं को अपने काव्य के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने उस समय में रामायण की रचना की जब न विज्ञान का विकास हुआ था और न ही किसी प्रकार की तकनीकी सुविधा थी, फिर भी उनके ज्ञान और दृष्टि में इतनी गहराई थी कि उन्होंने युगों पहले वह सब लिखा जो आगे चलकर घटित हुआ।

श्री तंवर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की संहिता है—जिसमें परिवार, समाज और राष्ट्र के आदर्शों की झलक मिलती है। उन्होंने बताया कि माता-पिता, भाई-बहन, राजा-प्रजा और गुरु-शिष्य के बीच किस प्रकार के संबंध होने चाहिए। अमीरी-गरीबी और जाति-पात की दीवारों को तोड़ते हुए उन्होंने समाज को एकता, समानता और प्रेम का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने हजारों वर्ष पहले थे। यदि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें तो न केवल हमारा जीवन बल्कि पूरा समाज सुख, समृद्धि और सद्भाव से भर सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!