Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 3:24 am

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी पहुंचकर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब टीएमसी के हमले में घायल भाजपा सांसद से मिले।

7 october 2025 पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी पहुंचकर भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब टीएमसी के हमले में घायल भाजपा सांसद खगेम मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मिले। देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली। घायल सांसद और विधायक ने बिप्लब कुमार देब को विस्तार से बताया कि किस तरह जब वे बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे तो टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया।बिप्लब देब यहां आम लोगों से भी मिले और पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर बातचीत की

अस्पताल में भर्ती घायल नेताओं से मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता बिप्लब कुमार देब ने कहा कि टीएमसी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।‌पश्चिम बंगाल पहुंचकर भाजपा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने टीएमसी सरकार को ललकारते हुए कहा- पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।बिप्लब देब ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि ममता सरकार के खिलाफ पश्चिम बंगाल की जनता में जबरदस्त गुस्सा है। ममता दीदी और टीएमसी के नेता सरकार जाने के अहसास से ही घबरा गए हैं और टीएमसी के नेता भाजपा नेताओं पर साजिशन हमले करवा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि भाजपा नेतृत्व ने हाल ही त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को पश्चिम बंगाल का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। बिप्लब कुमार देब तब से ही सक्रियता से कार्य में जुट गए हैं।बिप्लब देब को चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही टीएमसी में खलबली है। 25 सितंबर को जब बिप्लब देब को भाजपा ने चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया, वैसे ही टीएमसी में खलबली मच गई और इसी के चलते टीएमसी ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर बिप्लब देब को टारगेट करते हुए एक के बाद एक पांच ट्विट किए, जो टीएमसी में घबराहट को दर्शाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!