Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 4:20 am

गुरुग्राम में थार हादसा: तेज़ रफ्तार SUV डिवाइडर से टकराई, 5 की दर्दनाक मौत

27september 2025/गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ्तार महिंद्रा थार डिवाइडर से टकराई, हादसे में पाँच लोगों की मौके पर मौत जबकि एक गंभीर घायल, बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ जब थार में सवार छह युवक-युवतियाँ किसी पार्टी से लौट रहे थे, अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ा और वह ज़ोरदार टक्कर के बाद कई बार पलट गई, हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, पुलिस के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा रायबरेली, तकनी शर्मा बुलंदशहर, आदि प्रताप सिंह आगरा और एक युवक सोनीपत निवासी के रूप में हुई है, हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन अत्यधिक गति से चलाया जा रहा था और नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर से जा टकराया, टक्कर इतनी तेज़ थी कि इंजन तक बाहर आ गया, बताया जा रहा है कि यह लोग देर रात किसी आयोजन से लौट रहे थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस हाईवे पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड और स्पीड कैमरे लगाए जाएं ताकि ऐसी दुर्घटनाएँ दोबारा न हों, फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है, हादसे की खबर मिलते ही शहर भर में मातम का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!