गुरुग्राम क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

SHARE:

गुरुग्राम: 26 सितम्बर 2025/ आज दिनांक 26.09.2025 को समय सुबह करीब 04 बजे उप-निरीक्षक ललित कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ सँयुक्त कार्यवाही करते हुए दिल्ली में हत्या करने की वारदातों में वांछित 02 बदमाशों 1. मोहित जाखड़ (उम्र-29 वर्ष) निवासी गोला डेयरी, दिल्ली तथा 2. जतिन (उम्र-21 वर्ष) निवासी उत्तम-नगर, दिल्ली को धनकोट, गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी नजफगढ़ (दिल्ली) में हुए दोहरे हत्याकांड व उसके चश्मदीद गवाह की हत्या करने में वांछित थे।
उपरोक्त वांछित बदमाशों के साथ धनकोट नहर से कुछ दूरी पर हुई इस पुलिस मुठभेड़ में कुल 13 राउंड फायर हुए, जिनमें से 06 राउंड आरोपियों द्वारा तथा 07 राउंड पुलिस टीम द्वारा किए गए। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में 01-01 गोली तथा दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक विकास के हाथ में 01 गोली लगी। दोनों बदमाशों व उप-निरीक्षक विकास को ईलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल कराया गया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 02 पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 01 चोरी की बाईक तथा घटनास्थल से 13 खाली खोल कारतूस बरामद किए गए है।
उपरोक्त मुठभेड़ के सम्बन्ध में पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया जा रहा है तथा आरोपियों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के उपरान्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके उनसे गहनता से पूछताछ करते हुए अभियोग में आगामी कार्यवाही की जाएगी।
HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य