Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 6:34 am

बिहार चुनाव 2025,पीके की एंट्री से समीकरणों में हलचल, लेकिन तस्वीर अभी भी 2020 जैसी

25 September 2025/ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब करीब है और सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार की सबसे बड़ी चर्चा प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को लेकर है, जिसने मैदान में उतरकर कई सीटों पर मुकाबले को रोचक बना दिया है।पूर्णिया की 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी लगभग 46% और अनुसूचित जाति करीब 14% है। ताज़ा सर्वे के अनुसार, यहां एनडीए की स्थिति 2020 जैसी ही बनी हुई है। पिछली बार एनडीए को 12 सीटें और लगभग 36% वोट मिले थे, वही रुझान इस बार भी दिख रहा है। महागठबंधन भी अपनी पुरानी स्थिति को लगभग कायम रखे हुए है। यहां जन सुराज का प्रभाव सीमित माना जा रहा है।भोजपुर की 22 सीटों पर इस बार बदलाव की संभावना सबसे ज्यादा जताई जा रही है। मुस्लिम आबादी यहां लगभग 9% और अनुसूचित जाति 22% है। 2020 में एनडीए को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं जबकि महागठबंधन ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार जन सुराज मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है और कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

सारण की 24 सीटों पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति, दोनों की आबादी करीब 15-15% है। 2020 में एनडीए को यहां 9 सीटें और महागठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। इस बार भी दोनों गुट बराबरी की लड़ाई में नज़र आ रहे हैं, लेकिन जन सुराज का दबदबा कई सीटों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी पटना की 21 सीटों पर मुस्लिम आबादी करीब 7% और अनुसूचित जाति लगभग 22% है। पिछली बार एनडीए ने यहां 11 सीटें जीती थीं और महागठबंधन को 10 सीटों पर सफलता मिली थी। इस बार भी तस्वीर लगभग वैसी ही लग रही है, लेकिन जन सुराज यहां बड़ा उलटफेर कर सकती है।सर्वे रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 2025 में भी स्थिति काफी हद तक 2020 जैसी ही है। एनडीए लगभग 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 19 सीटों पर आगे बताया जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि जन सुराज कई इलाकों में नए समीकरण गढ़ रही है और भविष्य में चुनावी गणित बदलने का दम दिखा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!