महाराष्ट्र में नवरात्रि विवाद: नितेश राणे की चेतावनी– देवी-देवताओं का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

25 September 2025/ महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नवरात्रि के मौके पर साफ चेतावनी दी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार (25 सितंबर) को मुंबई के मानखुर्द इलाके में सकल हिंदू समाज द्वारा लगाए गए दुर्गा पंडाल के दौरे पर राणे ने कहा कि राज्य की महायुति सरकार पूरी तरह हिंदुत्ववादी विचारधारा पर टिकी है और इसे हिंदू समाज के वोटों के समर्थन से चुना गया है। उनका कहना था कि जिन्होंने “गोल टोपी” पहन रखी है, उन्होंने इस सरकार को वोट नहीं दिया।

गौरतलब है कि बीते रविवार को मानखुर्द के साठे नगर इलाके में मां दुर्गा की मूर्ति के कथित अपमान को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने कहा, “मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। आप अपने त्योहार शांति से मनाइए, हम अपने त्योहार मनाएंगे। हमें तिरछी नजर से मत देखो।उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। राणे ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि वे खुद मुख्यमंत्री से बात करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को धार्मिक आयोजन करने के लिए अनुमति चाहिए तो सरकार तुरंत सहयोग करेगी।

इससे पहले सोमवार को राणे ने दावा किया था कि नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर गरबा कार्यक्रम “लव जिहाद” का केंद्र बनते जा रहे हैं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की उस अपील का समर्थन किया जिसमें आयोजकों से प्रतिभागियों के पहचान पत्र की जांच करने को कहा गया है।राणे का कहना है कि हिंदू त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!