Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 4:04 am

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुख्य सिपाही प्रमिला,रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, 24 सितंबर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा दिनांक 21.9.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी मुख्य सिपाही प्रमीला, तफतीशी अधिकारी महिला पुलिस थाना मानेसर, जिला गुरूग्राम के विरूद्ध चालान धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2)पीसी एक्ट के अनुसार माननीय न्यायालय गुरूग्राम में दिया गया है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा दिनांक 21.9.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी मुख्य सिपाही प्रमीला, तफतीशी अधिकारी महिला पुलिस थाना मानेसर, जिला गुरूग्राम के विरूद्ध चालान धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2)पीसी एक्ट के अनुसार माननीय न्यायालय गुरूग्राम में दिया गया है। शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास दिनांक 21.7.2025 को महिला पुलिस थाना मानेसर से महिला मुख्य सिपाही प्रमीला तफतीशी अधिकारी का उसे पुलिस थाना में बुलाने के लिए फोन आया जिसने उससे कहा कि आपके विरूद्ध सोम्या नाम की लड़की ने थाना में शिकायत दी है। वह दिनांक 21.7.2025 को महिला पुलिस थाना मानेसर जाकर महिला मुख्य सिपाही प्रमीला तफतीशी अधिकारी से मिला। शिकायत के सम्बन्ध दोनो पक्षो का राजीनामा हो गया तथा दोनो पक्षो के कथन लिखे गये। उपरोक्त आरोपिया प्रमीला तफतीशी अधिकारी से शिकायतकर्ता ने राजीनामा की काॅपी माँगी तो आरोपिया प्रमीला तफतीशी अधिकारी द्वारा उससे 10,000/-रूपये की माँग की गई।
3. उपरोक्त शिकायत पर रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपिया महिला मुख्य सिपाही प्रमीला, तफतीशी अधिकारी महिला पुलिस थाना मानेसर, जिला गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 5,000/-रुपये नकद (पाँच हजार रूपये) बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 27 दिनांक 23.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम दर्ज किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!