उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में चली गोली चार लोग घायल। 

SHARE:

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में चली गोली चार लोग घायल।

लखनऊ 4 अगस्त / उत्तर प्रदेश के हापुड़ सिटी कोतवाली में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पुराणी रंजिस को लेकर दो पक्ष आपसे में भीड़ गए आरोप है की संदीप पूर्व प्रधान 5 साथियो के साथ दूसरे  पक्ष के लोगो को घर के सामने रोककर पथराव शुरू कर दिया उसके बाद फायरिंग की जिसमे चार लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। जानकरी मिलते ही सीओ अनीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है वही गांव में तनाव का माहौल है बताया जा रहा है की करीब दो साल पहले जिले में दोनों पक्षों के युवाओं के बिच किसी बार को लेकर पूरा विवाद हुआ था।

शुक्रवार सुबह इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। घायल पक्ष का आरोप है कि जाट समुदाय के लोगों ने उन पर फायरिंग की। फायरिंग में घायल सभी चार लोग दलित समुदाय से हैं। घायल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान के पक्ष के लोग दबंग हैं।

उन्होंने पिछले दो सालों में गांव के करीब नौ परिवारों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल किया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। एसपी केजी सिंह का कहना है कि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गांव में फिलहाल हालात काबू में हैं। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य