Breaking News
गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा गुरुग्राम, 09 दिसंबर। परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

December 14, 2025 4:19 am

भारत से हारने के बाद हार का ठिकड़ा अपने ही खिलाड़ियों पर फोड़ने लगे पाकिस्तानी कैप्टन। 

भारत पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर वही नज़ारा देखने को मिला, जो शायद अब क्रिकेट फैंस के लिए नया नहीं है। जब भी पाकिस्तान टीम हारती है, तो जिम्मेदारी लेने के बजाय बहानेबाजी शुरू हो जाती है। कल के रोमांचक मुकाबले में भी यही हुआ। मैच का अंत होते ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने मीडिया के सामने ऐसी बातें कहीं, जिससे साफ जाहिर होता है कि हार पचाना उनके लिए आसान नहीं था।पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में सलमान ने कहा कि अगर फखर जमां का कैच सही तरह से लिया जाता, तो मैच का नतीजा कुछ और होता। यानी कप्तान ने सीधी तरह अपनी टीम की नाकामी मानने के बजाय हार का ठीकरा एक कैच पर फोड़ दिया। लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में कमी साफ दिखी। शुरुआती ओवरों में ही पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया, और जो खिलाड़ी टिके भी, वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

सलमान के बयान के बाद पाकिस्तान का सोशल मीडिया भी बंट गया। कुछ फैंस कप्तान की मिमियाहट का मज़ाक उड़ाने लगे, तो कुछ अंपायरिंग पर सवाल उठाते दिखे। कई यूज़र्स ने लिखा मैदान पर सही से खेलो, वरना हमेशा रोना-धोना जारी रहेगा।” वहीं कुछ लोगों ने फखर जमां के कैच को ‘टर्निंग प्वाइंट’ बताया, लेकिन बड़े हिस्से ने इसे पाकिस्तान की पुरानी आदत करार दिया यानि हार के बाद दोषारोपण।अगर क्रिकेट की भाषा में मैच को समझें तो साफ दिखता है कि पाकिस्तान टीम अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए बहाने बना रही है। बल्लेबाज़ रन बनाने में नाकाम रहे, गेंदबाज़ विकेट निकालने में असफल साबित हुए और फील्डिंग तो हमेशा से पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। इन सबके बावजूद कप्तान का बयान केवल एक कैच पर जाकर टिक गया।वहीं दूसरी ओर, विजेता टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन दिखाया। चाहे बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाजी, हर खिलाड़ी ने अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी की। यही कारण है कि वे अंत तक मैच पर पकड़ बनाए रहे और जीत दर्ज की। असली अंतर मेहनत और जज़्बे का था, न कि किसी कैच या अंपायरिंग का।

पाकिस्तान क्रिकेट में यह पहली बार नहीं हुआ है। जब-जब टीम हारती है, कभी मौसम, कभी पिच, कभी अंपायर और कभी कैच—हमेशा कोई न कोई बहाना सामने आ ही जाता है। यही रवैया टीम को आगे बढ़ने से रोकता है। फैंस भी अब समझ चुके हैं कि पाकिस्तान को सुधार की ज़रूरत मैदान पर है, बयानबाज़ी में नहीं।कल के मैच ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि खेल में जीत-हार मैदान पर तय होती है। कप्तान सलमान का बहाने बनाना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों का कहना है कि अगर पाकिस्तान को वाकई जीतना है, तो उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना होगा, न कि मिमियाने पर।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!