Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 9:20 pm

ट्रेनिंग सेंटर का रास्ता 14 घंटे बंद, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

200 साल पुराना बांध टूटा: गुरुग्राम में हाहाकार, ट्रेनिंग सेंटर का रास्ता 14 घंटे बंद, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप गुरुग्राम, 2 सितंबर: गांव कादरपुर में स्थित 200 साल पुराना अंग्रेजों के समय बना बांध भारी बारिश के बाद टूट गया। इस हादसे से केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF) और हरियाणा पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता लगभग 14 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने नगर निगम गुरुग्राम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

200 साल पुराना बांध टूटा: गुरुग्राम में हाहाकार, ट्रेनिंग सेंटर का रास्ता 14 घंटे बंद, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

गुरुग्राम, 2 सितंबर:
गांव कादरपुर में स्थित 200 साल पुराना अंग्रेजों के समय बना बांध भारी बारिश के बाद टूट गया। इस हादसे से केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF) और हरियाणा पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता लगभग 14 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने नगर निगम गुरुग्राम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

अरावली से आए पानी का दबाव नहीं झेल सका पुराना बांध

अरावली की पहाड़ियों से आई बारिश का भारी बहाव कादरपुर गांव के इस ऐतिहासिक बांध पर पड़ा। पानी के तेज दबाव के चलते बांध टूट गया और आसपास के सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया। गांव कादरपुर निवासी बलराज दायमा ने बताया कि नगर निगम ने पिछले 5 वर्षों से बांध की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे यह कमजोर होता गया। एक दिन की बारिश में ही यह ऐतिहासिक संरचना टूट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

1971 में भी टूटा था यह बांध

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह बांध 1971 में भी टूट चुका है, लेकिन उसके बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। कादरपुर के पूर्व प्रधान सतीश कुमार का कहना है कि जब तक यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था, तब तक हर साल मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाते थे। लेकिन जैसे ही यह नगर निगम के अधीन आया, बांध की देखरेख पूरी तरह बंद हो गई।

ट्रेनिंग सेंटर और रिहायशी क्षेत्र प्रभावित

इस बांध से सटे क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF) और हरियाणा पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर मौजूद हैं। बांध टूटने से इन केंद्रों का संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब 4 किलोमीटर की दूरी में फैला यह बांध अब अवैध कब्जों से भी जूझ रहा है, जिससे इसकी स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बांध कमजोर होता चला गया।

जलभराव ने बदले शहर के हालात

बांध टूटने से गुरुग्राम के सेक्टर 63 और आसपास के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां बंद हो गईं, लोग घंटों तक फंसे रहे। शहर के कई हिस्से रात भर जलमग्न रहे। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि भारी बारिश से अरावली का सारा पानी बांध किनारे जमा हो गया था। कमजोर बांध दबाव नहीं झेल सका और टूट गया। उन्होंने इस स्थिति के लिए नगर निगम गुरुग्राम को जिम्मेदार ठहराया।

प्रशासन की आंखें डूबने के बाद खुलीं

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक रिहायशी इलाकों और सड़कों पर पानी नहीं भर गया, तब तक प्रशासन और नगर निगम ने कोई कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद जब हालात बिगड़े और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं, तब अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू किया। कई जगह निचले स्तर के अधिकारियों को सड़कों पर खड़ा कर खानापूर्ति की गई।

सरकार की बदनामी, जनता बेहाल

लगातार बारिश से गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों की स्थिति खराब हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार चेतावनी देने और समय-सीमा तय करने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!