Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 8:27 am

कुछ सोशल मीडिया मंचों पर गैंगस्टरों और अपराधियों को महिमामंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

मीडिया मंच अपराधियों के महिमामंडन की प्रवृत्ति को पूरी सजगता से करें हतोत्साहित हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित चंडीगढ़, 27 अगस्त-- हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र कई दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण रहा। कानून एवं व्यवस्था पर विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह चिंता व्यक्त की गई कि कुछ सोशल मीडिया मंचों पर गैंगस्टरों और अपराधियों को महिमामंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इस विषय पर गंभीर चर्चा के बाद सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मीडिया मंचों को यह प्रस्ताव भेजने पर सहमति जताई।

मीडिया मंच अपराधियों के महिमामंडन की प्रवृत्ति को पूरी सजगता से करें हतोत्साहित

हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित

चंडीगढ़, 27 अगस्त– हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र कई दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण रहा। कानून एवं व्यवस्था पर विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह चिंता व्यक्त की गई कि कुछ सोशल मीडिया मंचों पर गैंगस्टरों और अपराधियों को महिमामंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इस विषय पर गंभीर चर्चा के बाद सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मीडिया मंचों को यह प्रस्ताव भेजने पर सहमति जताई।

दिन-रात कार्यरत पुलिस बल की मेहनत को भी आघात पहुँचाती है।

विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने सरकार की ओर से यह प्रस्ताव सदन में रखा। उन्होंने कहा कि अपराधियों का महिमामंडन हमारे युवाओं में उनकी छवि को एक नायक के रूप में प्रस्तुत करता है। यह प्रवृत्ति न केवल समाज की सांस्कृतिक एवं नैतिक नींव को कमजोर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात कार्यरत पुलिस बल की मेहनत को भी आघात पहुँचाती है।

नाम और तस्वीरें तो बिल्कुल नहीं प्रकाशित की जानी चाहिएं।

उन्होंने कहा कि सदन का मत है कि सभी मीडिया संस्थानों को अपराधियों और गैंगस्टरों के किसी भी प्रकार के महिमामंडन से परहेज करना चाहिए। उनके नाम और तस्वीरें तो बिल्कुल नहीं प्रकाशित की जानी चाहिएं।

हरियाणा विधानसभा की ओर से यह प्रस्ताव सभी मीडिया मंचों तक पहुँचाया जाएगा।

सदन में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया जिसमें मीडिया मंचों से पुरजोर आग्रह किया गया कि वे अपराधियों के महिमामंडन की प्रवृत्ति को पूरी सजगता से हतोत्साहित करें और इसके स्थान पर ऐसे विचारों और व्यक्तित्वों को प्राथमिकता दें जो नई पीढ़ी को शिक्षा, परिश्रम और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने भी स्वयं को इस प्रस्ताव से जोड़ा और आश्वासन दिया कि हरियाणा विधानसभा की ओर से यह प्रस्ताव सभी मीडिया मंचों तक पहुँचाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!