दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल नहर का पानी और पजांब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की बैंच मिलनी चाहिए, अरुण शर्मा।
तावडू, 9 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): हरियाणा एक नवम्बर 1966 को नया राज्य बना था मगर आज तक दक्षिण हरियाणा को न तो एसवाईएल नहर का पानी मिला और न ही पजांब हरियाणा हाई कोर्ट की बंैच मिली। अगामी 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कान्त गुरुग्राम में टावर आफ जस्टिस का लोकार्पण करने आ रहे है, जो हरियाणा से सम्बध रखते है। इस टावर आफ जस्टिस की नीव का शिलान्यास हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया था। सन 2014 में इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी भी आ रहे है। लेकिन गुरूग्राम में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के लिये भी चैम्बरों के लिये जमीन आवंटन करनी चाहिए। ताकी वकील भी अपने चैम्बरों में बैठ कर अपना काम कर सके।
जिला बार अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव अरुण शर्मा एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकान्त एंव हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सैनी से मांग भी है कि इस शुभ अवसर पर गुरुग्राम बार में वकालत करने वाले वकीलों के लिये चैम्बरो के लिये जमीन अलाट की जाए। दक्षिण हरियाणा के लिये पजॉब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट की एक बैच स्थापित की जाये व एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को दिलाया जाये। आज दक्षिण हरियाणा को एस वाई एल नहर के पानी और पजांब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट की बैच की बहुत जरूरत है। वहीं दक्षिण हरियाणा से केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर व भूपेन्द्र यादव, राव नरवीर सिहं, आरती राव दक्षिण हरियाणा से सम्बंध रखने वाले जन प्रतिकियों को भी सहयोग करना चाहिये।
फोटो कैप्सन: 9 जुलाई तावडू 5: फोटो अरूण शर्मा।

















