Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 3:53 am

तावडू में गोवंश बचाने निकले हरियाणा पुलिस के जवान ने ड्यूटी पर दी शहादत।

तावडू में गोवंश बचाने निकले हरियाणा पुलिस के जवान ने ड्यूटी पर दी शहादत। केएमपी एक्सप्रेसवे पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दर्दनाक हादसा, ईएसआई गंभीर घायलय 15 गोवंश मुक्त, एक गोतस्कर गिरफ्तार।
तावडू, 9 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): उपमंडल के गांव गोयला में केएमपी एक्स प्रैस-वे पर गुरूवार प्रात: गोवंश को गोवध के लिए ले जाए जा रहे वाहन को पकडऩे के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान हरियाणा पुलिस के एक जवान ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में सिपाही गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईएसआई मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवंश से भरे एक कैंटर को कब्जे में लेकर 15 गायों को मुक्त कराया तथा एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गो तस्करी और सडक़ दुर्घटना के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसारए सीएस एंड पीओ स्टाफ की टीम गुरुवार प्रात: 4 बजे गांव गोयला के समीप केएमपी एक्सप्रेसवे पर गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कैंटर में गोवंश भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान कैंटर के टायर पंचर हो गए और चालक को मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रानू सिंह निवासी मंडोली, जिला कानपुर देहात यूपी के रूप में हुई। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 15 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराकर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वाहन चलने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसे सडक़ किनारे पार्किंग लाइट जलाकर खड़ा किया गया तथा सुरक्षा के लिए ट्रैफिक कोन और रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिसकर्मी मौके पर गोवंश और जब्त वाहन की निगरानी में जुटे रहे।
वहीं करीब 15 से 20 मिनट बाद मानेसर की ओर से तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद सिपाही गिरीश उसकी चपेट में आकर कैंटर के पिछले पहिए के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ईएसआई मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। मृतक सिपाही गिरीश पलवल जिले के गांव थनतरी के निवासी थे। लगभग तीन वर्ष पूर्व हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए गिरीश अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कर्तव्य पालन के दौरान हुए उनके बलिदान से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उपपुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह ने बताया कि गो तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। वहीं दुर्घटना के मामले में फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!