Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 4:54 am

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नीट व जेईई की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग, 12 जुलाई को होगा स्क्रीनिंग टेस्ट।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नीट व जेईई की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग, 12 जुलाई को होगा स्क्रीनिंग टेस्ट।

तावडू, 9 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): मेवात क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेवात विकास एजेंसी ने नीट एवं जेईई की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग योजना शुरू की है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कोचिंगए आवासीय सुविधा, शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा मेंटरशिप उपलब्ध कराई जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक ने बताया कि एमडीए के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 12 जुलाई को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। कोचिंग का संचालन क्लास-24 द्वारा किया जाएगा। जबकि कक्षाएं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी में संचालित होंगी। योजना के लिए विज्ञान वर्ग में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी के कक्षा 10वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही वह जिला नूंह अथवा हथीन ब्लॉक का निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग, आवासीय सुविधा, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण कर स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मेवात के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराकर उन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!