June 27, 2026 2:14 am

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत विद्यालयों में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत विद्यालयों में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जीएसएसएस नौरंगपुर और राजकीय माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर में शिक्षकों व अभिभावकों को दी गई मतदाता सत्यापन की जानकारी

14 जुलाई तक चल रहे अभियान में बीएलओ का सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील

गुरुग्राम, 26 जून- एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र एकत्रित करने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नौरंगपुर तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, वजीरपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता गणना प्रपत्र समय पर भरने तथा बीएलओ द्वारा घर-घर किए जा रहे सत्यापन कार्य में पूरा सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। एडीसी ने कहा कि मतदाता सूची का सही और नवीनतम आंकड़ों का होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा गणना फॉर्म समय पर भरकर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन तथा स्थानांतरण संबंधी कार्य भी किए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है।
एडीसी सोनू भट्ट ने नागरिकों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, बीएलओ का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास करने के बजाय केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!