August 24, 2026 11:16 am

डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में 3.26 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम : 25 जून 2026

दिनांक 11.02.2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत स्वयं को सरकारी एजेंसी के अधिकारी बताकर इसको डिजिटल अरेस्ट करके डरा-धमका कर इससे लगभग 01 करोड़ 43 लाख रुपए ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 24.06.2026 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव हसनपुर जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 03 लाख रुपए जिस बैंक खाता में ट्रांसफर हुए थे वह बैंक खाता उपरोक्त आरोपी रोहित के नाम है। आरोपी ने यह बैंक खाता कमीशन में एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपी को कमीशन के 20 हजार रुपए मिले थे।अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!