रिश्वतखोरी पर SV&ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसील कार्यालय सोनीपत का क्लर्क 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़, 23 मई। हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सोनीपत में तैनात क्लर्क सचेत कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला –
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम पर एक मकान कल्याण नगर बत्रा कालोनी सोनीपत में है जिसका तहसील कार्यालय सोनीपत से क्लीयरैन्स सार्टिफिकेट व अलाटमैन्ट लैटर प्राप्त किया जाना था जिसे उपलब्ध करवाने के बदले में आरोपी सचेत कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से 50,000/-रुपये रिश्वत मांग की गई। शिकायत की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सचेत कुमार को तहसील कार्यालय सोनीपत स्थित अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर ही रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ SV&ACB का अभियान जारी, रिश्वत मांगने वालों की सूचना तुरंत दें : ए.एस. चावला
ब्यूरो प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो तथा प्रदेश को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!