हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से की मुलाकात

SHARE:

चंडीगढ़,  22 जून। हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डा. सतीश पूनिया ने सोमवार को नई दिल्ली में त्रिपुरा  के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तथा हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर बिप्लब कुमार देब ने डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा सदस्य के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

मुलाकात के दौरान डा. सतीश पूनिया ने बिप्लब कुमार देब को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित चर्चित पुस्तक ‘मैं अटल बिहारी वाजपेयी बोल रहा हूँ’ भेंट की। डॉ. सतीश पूनिया और बिप्लब कुमार देब ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श और विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर विस्तृत चर्चा की

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य