हथियार के बल पर लूट करने के मामले में 05-05 हजार रुपए के 03 ईनामी आरोपी गिरफ्तार
कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 बाईक,01 पिस्टल व 06 लाख 52 हजार रुपए की नगदी बरामद
अब तक 4 आरोपियों से कुल 10 लाख 52 हजार रुपए की नगदी व 01 लाख रुपए की कीमत का 01 मोबाइल फोन किया जा चुका है बरामद
गुरुग्राम : 3 जून । एक फिनटेक कंपनी की पदाधिकारी द्वारा एक शिकायत उनके कलेक्शन मैनेजर पार्क हॉस्पिटल सैक्टर-47, गुरुग्राम से बाइक पर आए तीन व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर लगभग 25 लाख रुपए लूट कर ले जाने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर
अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5- 5 हजार रुपए के इनामी 3 आरोपियों को नजदीक सीडी इंटरनेशनल स्कूल फाजिलपुर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आकिब खान उर्फ सानू निवासी जसवंत नगर इटावा (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी पटौदी चौक, गुरुग्राम, हरी नागर उर्फ पवन निवासी गांव कुथोंडा जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी रेलवे कॉलोनी बसई, गुरुग्राम व संजय अनुरागी उर्फ संजू निवासी गांव बारी छतरपुर (मध्य-प्रदेश) हाल निवासी कादीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।
▪️आरोपियों ने रैकी की और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया
पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी संजय व हरी नागर वर्ष 2024 में दिल्ली में इसी प्रकार से 65 लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे जिस संबंध में उपरोक्त आरोपीय जेल भी जा चुके हैं। आरोपियों को पहले से ही ज्ञात था फाइनेक कंपनी द्वारा इसी प्रकार से रुपए कलेक्शन किया जाता है। इसके बाद आरोपियों ने रैकी की और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था।
▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी आकिब खान पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम के तहत 4 अभियोग गुरुग्राम में अंकित हैं, आरोपी हरी नागर पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 6 अभियोग गुरुग्राम में तथा आरोपी संजय अनुरागी पर शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक अभियोग दिल्ली में अंकित है।

















