अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई।

SHARE:

  • आरोपी अवैध रूप से डेयरी का निर्माण कर वहां से अवैध रूप से बेचता था शराब
  • आरोपी पर दर्ज है एक्साइज एक्ट के तहत 06 अभियोग 
  • हर आदतन अपराधी का तैयार किया गया है रिकॉर्ड
  • अपराधी अपराध छोड़ बने सभ्य समाज का हिस्सा

गुरुग्राम : 11 मई 2026

▪️जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नजदीक कला गेट ओम विहार फेज-1 जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए अवैध निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

▪️इस कार्यवाही में अपराधी विकास निवासी नाथूपुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अवैध शराब रखने/बेचने की गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत 06 अभियोग अंकित हैं।

▪️ जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त आरोपी द्वारा लगभग 200 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से दूध की डेयरी का निर्माण किया हुआ था तथा वहां से अवैध रूप से शराब बेचने की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।

▪️यह कार्यवाही गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

▪️गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य