May 4, 2026 6:24 pm

रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद , जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

– रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद

जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़, 19 मार्च। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रिश्वत मांगने व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरूण कुमार, संचालक कॉमन सर्विस सेंटर, जिला नूंह तथा गिराज, निवासी वार्ड नंबर 4, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए व भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति के निधन के उपरांत उसने गांव चाहलका स्थित सीएससी सेंटर के माध्यम से हरियाणा सरकार की दीन दयाल परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सरकारी पोर्टल पर अपलोड करवाए थे। आरोप है कि उक्त योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि जारी करवाने के एवज में आरोपियों ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसे बाद में बातचीत के पश्चात 50 हजार रुपये पर तय किया गया।

शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि के साथ आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़कल चौक से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।

जनहित में संदेश:
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!