राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस के अधिकतर इंस्पेक्टर से लेकर सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवानों तक आलीशान बंगले
डीटीपी के आंखों के नीचे गुरुग्राम शहर में अवैध कॉलोनी की भरमार।
खानापूर्ति के लिए होती है तोड़फोड़।
गुरुग्राम 19 मार्च।
गुरुग्राम नगर निगम के नेतृत्व में लगातार अवैध कॉलोनी की भरमार हो रही है और नगर निगम के डीटीपी सब जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं जबकि अवैध कॉलोनी माफियाओं से मिली भगत कर इन अवैध कॉलोनी का विस्तार करने में निगम के अधिकारियों का बड़ा सहयोग माना जाता रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण नगर निगम से मात्र 500 मीटर की दूरी पर करीब 55 एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी का विस्तार किया जिसकी जानकारी नगर निगम गुरुग्राम से लेकर चंडीगढ़ में बैठे बड़े अधिकारियों को भी है इतना ही नहीं गुरुग्राम शहर में शीतला माता मंदिर के आसपास अवैध कॉलोनी माफिया लगातार अवैध कॉलोनी का विस्तार कर रहे हैं जिनकी जानकारी जिले के हर आईएएस अधिकारियों को भी है और बच्चे बच्चे की जुबान पर भी है मगर निगम की ओर से किसी प्रकार का दखल नहीं दिया जा रहा मजेदार बात तो यह है की गुरुग्राम नगर निगम के डीटीपी सब जानते हैं लेकिन कार्रवाई करने के नाम पर सफेद हाथी की तरह दिखाई दे रहे हैं खाने को तो गुरुग्राम शहर साइबर सिटी के नाम से प्रसिद्ध है लेकिन यहां पर अवैध कॉलोनीयों ने शहर के माथे पर दाग लगाया हुआ है इसके जिम्मेवार जिले के नगर निगम विभाग के अधिकारी हैं जो अवैध माफियाओं के साथ मिली भगत कर इन कॉलोनी का विस्तार कर रहे हैं।
अवैध कॉलोनीयों ने शहर के माथे पर दाग लगाया हुआ है
गुरुग्राम नगर निगम के अंतर्गत ऐसा शहर का कोई कोना नहीं है जहां पर अवैध कॉलोनी का विस्तार नहीं हो रहा हो कृषि योग्य भूमि में अवैध कालोनिया काटी जा रही है शहर के बीचो-बीच अवैध कालोनियां कट रही है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रही क्योंकि विभाग के अधिकारी अवैध कॉलोनी माफियाओं से मिले हुए जिसके चलते उन पर मात्र दिखावे के लिए कार्रवाई होती है असलियत कार्रवाई नहीं की जाती।
अवैध कॉलोनी में राजस्व विभाग के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों के भी आलीशान बंगले बने हुए हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इन अवैध कॉलोनी में इसलिए कार्रवाई नहीं होती की राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस के अधिकतर इंस्पेक्टर से लेकर सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवानों तक आलीशान बंगले बने हुए तो आखिरकार कार्यवाही कौन करें जिन्होंने कार्यवाही करनी होती है उन्हीं के बंगले अवैध कॉलोनी में विभिन्न नाम से है मजेदार यह भी बात है बिजली के कनेक्शन शिविर कनेक्शन इन अवैध कॉलोनी में धड़ले से किया जा रहे हैं क्योंकि अधिकारी शामिल है किसी प्रकार का अवैध कॉलोनी माफियाओं को डर नहीं है।
कई बार मुख्यमंत्री के सामने भी उठ चुके हैं सवाल।
मुख्यमंत्री कई बार अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दे चुके हैं
गुरुग्राम कष्ट निवारण समिति की बैठक के चेयरमैन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है उनके समक्ष भी मीडिया के माध्यम से कई बार शहर के बीचो बीच शहर के आसपास अवैध कॉलोनी माफियाओं की शिकायत हो चुकी है और मुख्यमंत्री कई बार अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दे चुके हैं लेकिन गुरुग्राम जिले में ऐसे अधिकारी बैठे हुए हैं जो मुख्यमंत्री के आदेशों की भी परवाह नहीं करते क्योंकि सबसे बड़ा सवाल इन अवैध कॉलोनी में उनके आलीशान बंगले बने हुए हैं।
जब इस पूरे मामले में गुरुग्राम नगर निगम के डीटीपी सिद्धार्थ से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके चलते उनका सरकारी पक्ष नहीं लिया जा सका।

















