August 24, 2026 8:17 am

हरियाणा युवा कांग्रेस ने पलवल में भारत-अमेरिका समझौते पर सरकार को घेरा, किसान-युवा हितों की रक्षा का उठाया मुद्दा – हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने की प्रेस वार्ता, बोले-यह ट्रेड डील नहीं, युवाओं के भविष्य पर ‘ट्रेड-ऑफ’ है।

हरियाणा युवा कांग्रेस ने पलवल में भारत-अमेरिका समझौते पर सरकार को घेरा, किसान-युवा हितों की रक्षा का उठाया मुद्दा - हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने की प्रेस वार्ता, बोले-यह ट्रेड डील नहीं, युवाओं के भविष्य पर 'ट्रेड-ऑफ' है।

हरियाणा युवा कांग्रेस ने पलवल में भारत-अमेरिका समझौते पर सरकार को घेरा, किसान-युवा हितों की रक्षा का उठाया मुद्दा
– हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने की प्रेस वार्ता, बोले-यह ट्रेड डील नहीं, युवाओं के भविष्य पर ‘ट्रेड-ऑफ’ है।
पलवल, हरियाणा । हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने पलवल में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के सेक्टर -2 आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला और भारत-अमेरिका समझौते को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों तथा युवाओं के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर आत्मनिर्भरता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर ऐसे समझौते किए जा रहे हैं जिनसे देश की आर्थिक और डिजिटल संप्रभुता पर खतरा पैदा हो रहा है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि इस समझौते में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी दबाव में भारत के हितों से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापारिक समझौता नहीं बल्कि ऐसा कदम है जिससे देश के किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के भविष्य पर असर पड़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने छोटे व्यापारियों और सूक्ष्म उद्योगों की चिंता भी व्यक्त की
उन्होंने कहा कि यदि विदेशी कृषि उत्पाद बड़ी मात्रा में भारतीय बाजार में आएंगे तो इसका सीधा नुकसान हरियाणा सहित देशभर के किसानों को होगा। कपास, दाल और अन्य फसलों के दाम गिरने का खतरा पैदा हो सकता है। कटारिया ने कहा कि हरियाणा का किसान पहले ही अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और यदि ऐसे समझौते लागू हुए तो उसकी स्थिति और कमजोर हो जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने छोटे व्यापारियों और सूक्ष्म उद्योगों की चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक छूट मिलती है तो छोटे दुकानदार और स्थानीय उद्योग प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसी भी समझौते से पहले किसानों, व्यापारियों और उद्योगों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।

जब युवाओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की तो
कटारिया ने देश के नागरिकों के निजी आंकड़ों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में नागरिकों की जानकारी एक महत्वपूर्ण संसाधन बन चुकी है और इसे सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि इस प्रकार के समझौते बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रावधानों के किए गए तो इससे देश की सुरक्षा और नागरिकों की निजता पर असर पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब युवाओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है और इसे दबाने की कोशिश उचित नहीं है।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को इस मुद्दे की जानकारी दी जाएगी और किसानों, युवाओं तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने अंत में कहा कि देश के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी कीमत पर किसानों, युवाओं तथा आम जनता के भविष्य के साथ समझौता नहीं होने दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!