Breaking News
गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर न देने पर उपभोक्ता तुरंत करें शिकायत भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के लिए जारी किए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर निरंकारी सतगुरु के शुभ जन्मोत्सव पर विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर 13 मार्च को सेक्टर 31 के संत निरंकारी सत्संग भवन और 15 मार्च को बसई रोड भवन पर होगी जांच डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  – इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध ड्राइविंग को लेकर महिलाओं की प्रति धारणा बदलने को निकाली कार रैली ‘क्वीन ऑफ द रोड’ महिला कार रैली में महिलाओं ने दिखाया जोश व आत्मविश्वास लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार एसिड घटना बारे भी की जा रही है गहनता से पूछताछ महिला को दुरुस्त हालत में डाक्टरों द्वारा अस्पताल से किया जा चुका है डिस्चार्ज

March 13, 2026 5:09 pm

निरंकारी सतगुरु के शुभ जन्मोत्सव पर विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर 13 मार्च को सेक्टर 31 के संत निरंकारी सत्संग भवन और 15 मार्च को बसई रोड भवन पर होगी जांच

निरंकारी सतगुरु के शुभ जन्मोत्सव पर विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

13 मार्च को सेक्टर 31 के संत निरंकारी सत्संग भवन और 15 मार्च को बसई रोड भवन पर होगी जांच

गुरुग्राम, 11 मार्च 2026 ।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन सदैव समाज सेवा एवं लोक कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इसी सेवा भाव के अंतर्गत, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सहयोग से सतगुरु माता जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुग्राम सहित दिल्ली एनसीआर में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 13, 14 व 15 मार्च को प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक दिल्ली एवं एनसीआर के 47 स्थानों पर संचालित होगा, जिसमें हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

गुरुग्राम की संयोजक बहन निर्मल मनचंदा के अनुसार, यह स्वास्थ्य जांच शिविर 13 मार्च शुक्रवार को सेक्टर 31 के संत निरंकारी सत्संग भवन और 15 मार्च रविवार को बसई रोड भवन पर लगेगा। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में सभी जांच टाटा 1 एमजी लैबस द्वारा की जाएंगी

इस शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेशर जांच एवं ब्लड शुगर जांच होगी। फुल बॉडी हेल्थ स्क्रीनिंग जांच में कम्प्लीट ब्लड काउंट, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉइड फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी, आयरन पैनल, विटामिन बी12, विटामिन डी3, फास्टिंग ग्लूकोज आदि अन्य आवश्यक जांचें प्रदान की जायेगी। वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टाटा 1 एमजी लैब की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच हेतु नाममात्र शुल्क 500 रुपये होगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित हो सके।

चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समर्पित स्वयं सेवकों की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त किया जाएगा।

सत्संग कार्यक्रम होगा आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में 13 मार्च 2026 को बुराड़ी रोड, दिल्ली पर स्थित ग्राउंड नं. 2 में सांय 5 बजे से लेकर 9 बजे तक विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य समारोह में दिल्ली, आसपास एवं अन्य क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होंगे जो सतगुरु माता जी के प्रेरणादायक प्रवचनों से आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।

सतगुरु माता जी का यही प्रयास रहा है कि चाहे बाबा जी का जन्म दिवस हो या स्वयं उनका ही हो, लोक कल्याण एवं सेवा भाव के कार्य निरंतर चलते रहें। मिशन के सिद्धांतों के अनुरूप, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को उन्नत करने की यह पहल अनवरत जारी रहेगी।

निश्चित रूप से, यह सेवामयी प्रयास समाज में न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि परस्पर सहयोग, सेवा भाव एवं आध्यात्मिक समृद्धि को भी प्रोत्साहित करेगा। सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

शिकायत निवारण तंत्र और जागरूकता कार्यक्रम मजबूत करने के निर्देश बैठक में डीसी अजय कुमार ने जिले में शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों को शामिल करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डीसी अजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक की अध्यक्षता की खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाजार निरीक्षण तेज करने के दिए निर्देश

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  – इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार एसिड घटना बारे भी की जा रही है गहनता से पूछताछ महिला को दुरुस्त हालत में डाक्टरों द्वारा अस्पताल से किया जा चुका है डिस्चार्ज

हरियाणा में पिछले 10 महीनों में कहां-कहां भूकंप आया, जानिए 27 जून, 2025: महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!