लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार
एसिड घटना बारे भी की जा रही है गहनता से पूछताछ
महिला को दुरुस्त हालत में डाक्टरों द्वारा अस्पताल से किया जा चुका है डिस्चार्ज
गुरुग्राम: 9 मार्च 2026
थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम को सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला सरकारी अस्पताल सैक्टर 10 में इलाज के लिए आई थी जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड से हमला कर घायल कर दिया गया है के संबंध में प्राप्त हुई।
▪️उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम पहुंची, जहां घायल महिला का MLR प्राप्त किया गया। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के उपरांत महिला का कथन दर्ज किया गया।
▪️उपरोक्त घायल महिला अपने बयान में बताया कि वह करीब 4 वर्ष पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72, गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। दिनांक 08.03.2026 को पवन ने उसके साथ मारपीट की तथा सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में इलाज के दौरान पवन ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए प्राप्त शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में एक अभियोग तथा मार पीट करने से संबंधित एक अभियोग बादशाहपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️उपरोक्त पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगमी ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था, जहां डॉ द्वारा पीड़ित महिला की स्थिति चेक करने के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया ।
▪️अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम की टीम ने एक अभियोग में कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.03.2026 को मामले में महिला कि पिटाई करने वाले आरोपी को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान 1. पवन निवासी जैनाबाद, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई।
आरोपी से एसिड की घटना के बारे में भी विस्तार से गहन पूछताछ की जा रही है।
▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अन्य 01 व्यक्ति और 01 महिला को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।अभियोग अनुसन्धानाधीन है।

















