Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 10:56 pm

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” अभियान के तहत 05 ट्रैफिक हीरो को किया सम्मानित।

गुरुग्राम ,27 फरवरी 2026

आज दिनांक 27.02.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS द्वारा कैंडोर टेकस्पेस कंपनी, गुरुग्राम में “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” अभियान के अंतर्गत 05 ट्रैफिक हीरो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम प्रथम श्री जय सिंह, HPS, यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा ब्रूकफील्ड कंपनी से राकेश रथ (हेड अप्रूवल), रविन्द्र राणा (जनरल मेनेजर अप्रूवल एंड कंप्लांएस) एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने तथा किसी प्रकार का चालान न होने पर श्री पंकज, श्री आकाश नीलाभ, श्री हेमराज, श्री हिमांशु जैन एवं श्री सतीश चंदर को प्रशंसा-पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया, जो नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं तथा समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

सम्मानित ट्रैफिक हीरो ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण कई बार स्वयं वाहन चालकों द्वारा की गई गलतियां होती हैं, जैसे लेन ड्राइविंग का पालन न करना, ओवरस्पीडिंग करना तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करना। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। ट्रैफिक हीरो ने पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा चलाए जा रहे “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित करना एक अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल है, जो समाज में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देती है।

ट्रैफिक हीरो  सतीश चंदर ने बताया कि वे भारतीय सेना में 38 वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके हैं और अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने सदैव देखा है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अत्यंत समर्पण और ईमानदारी से कार्य करती है, किंतु उनके कार्यों की सराहना उतनी नहीं हो पाती जितनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।

ट्रैफिक हीरो  वीरेंद्र देव ने बताया कि उन्होंने 39 वर्षों तक बैंकिंग क्षेत्र में कार्य किया है तथा अपने अनुभव में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के विनम्र एवं सौम्य व्यवहार को निकट से देखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की बात गंभीरता से सुनते हैं और एक बार अनुरोध करने पर ही सहयोग प्रदान करते हैं, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश जाता है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की पालना कर हम स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेल्मेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का नियमित रूप से पालन करने की अपील की।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” अभियान के माध्यम से नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!